12 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, सात सालों से वांछित चल रहे इनामी लुटेरा पकड़ा

2011 में वृंदावन की पुलिस चौकी जैंत क्षेत्र में लूटी थी एक कार। विरोध करने पर कार मालिक को मारा था जिससे उसकी मौत हो गई थी।

2 min read
Google source verification
police

police

मथुरा। सात सालों से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे 15 हजार के इनामी अन्तरराज्यीय शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में मथुरा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक बगैर नंबर की बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं।

Must Read - जानिए ऐसा क्या हुआ कि शिवपाल को छोड़कर मुलायम पहुंच गए अखिलेश के खेमे में

यह था मामला
एसपी सिटी श्रवण कुमार ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि 23 जुलाई 2011 को कोतवाली वृंदावन की पुलिस चौकी जैंत क्षेत्र के तहत दिल्ली-आगरा हाइवे पर तीन शातिर लुटेरों ने मिलकर नोएडा के सेक्टर 62 निवासी स्नेहन सक्सेना की गाड़ी को लूट लिया था। विरोध करने पर लुटेरों ने वाहन स्वामी के साथ मारपीट भी की थी, इसके बाद वाहन स्वामी ने आगरा के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने तीन में से दो शातिर लुटेरों फर्रुखाबाद निवासी देवेन्द्र और टूंडला निवासी हरिओम को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जबकि सूरज उर्फ सरजू उर्फ सिराजुद्दीन उर्फ सिराज अली वांछित चल रहा था। एसपी सिटी ने बताया कि रविवार की शाम मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छटींकरा स्थित गरुण गोविंद मंदिर के निकट से मुठभेड़ के बाद अभियुक्त सूरज को भी गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि पकड़ा गया सूरज पेशेवर लुटेरा है। सूरज जसवंत नगर इटावा का रहने वाला है और इस पर 15 हजार का इनाम था। पुलिस ने इसके कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा और कारतूस के साथ ही एक बिना नंबर की बाइक भी बरामद की है।

Read it - मंदिर में छह साल की मासूम से रेप, दुराचारी को न भगवान का डर सताया, न कानून का

Read it - बातों में बहलाकर लेखपाल ने सब्जी का ठेल लगाने वाले इस गरीब शख्स से ऐंठे डेढ़ लाख रुपए

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग