28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मथुरा
जनता की शिकायतें भले न सुनें, लेकिन शायरियां जरूर सुनाते हैं ये दरोगा, देखें वीडियो
Play video

जनता की शिकायतें भले न सुनें, लेकिन शायरियां जरूर सुनाते हैं ये दरोगा, देखें वीडियो

मथुरा के गोवर्धन थाने में फरियादियों को सुननी पड़ती हैं दरोगा की शायरियां।
Google source verification

मथुरा। जिले के गोवर्धन थाने में आजकल पुलिस कर्मचारियों पर शायरियों का खुमार चढ़ा है। आलम ये है कि थाने में जो भी फरियादी शिकायत लेकर आता है, उसे समस्या बताने से पहले दरोगा की शायरियां सुननी पड़ती हैं। वीडियो में दिख रहा नजारा गोवर्धन थाने का है। यहां हेल्प डेस्क पर बैठे दरोगा मबाशी राम इस कदर नशे में चूर हैं कि उन्होंने अपनी वर्दी से नेम प्लेट भी हटा दी है। उनके पास एक फरियादी अपनी शिकायत लेकर आया, लेकिन नशे में डूबे दरोगा साहब उसे शायरियां सुनाते रहे। आपको बता दें कि गोवर्धन थाना मथुरा जिले का मुख्य थाना माना जाता है। यहां सबसे ज्यादा vip लोगों का आवागमन होता है। ऐसे में यहां ज्यादा से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती है। लेकिन यदि पुलिसकर्मियों का ये रवैया होगा तो लोगों की सुरक्षा आखिर किसके भरोसे होगी?

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश