सरकारी काम के लिए भी देनी पड़ती है रिश्वत
ट्रेनी एसआई ने लिखा हमारे विभाग के अंदर काफी भ्रष्टाचार है। सरकारी कार्यों के लिए भी रिश्वत देनी पड़ती है तो कैसे कोई अपने सिद्धांतों पर चल सकता है या ईमानदार रह सकता है। जो कमाकर नहीं देता वो इधर उधर लॉ एंड आॅर्डर के धक्के खाता है। उदाहरण के तौर पर टीए, डीए के लिए 10 प्रतिशत एडवांस, मेडिकल के लिए दस प्रतिशत, केस डायरी के लिए सौ रूपये, चालान बुक के लिए सौ रूपए लिए जाते हैं। ऐसे बहुत सारे उदाहरण हैं।