17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ होली मनाएंगी वृंदावन की विधवा महिलाएं

पांच विधवा महिलाएं दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुलाल और मिठाई भेंट करेंगी।

2 min read
Google source verification

मथुरा

image

Mukesh Kumar

Feb 28, 2018

विधवा महिलाएं

मथुरा। वृंदावन में रहने वाली विधवा महिलाएं इस बार होली पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुलाल और मिठाई भेंट करेंगी। पांच महिलाएं बुधवार को दिल्ली जाएंगी। जहां प्रधानमंत्री के साथ होली मनाएंगे। इनमें से एक महिला गोरानवी दासी ने बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना भाई मानती है। इससे पहले वो राखी लेकर गयी थीं। अब होली पर उनके लिए गुलाल और मिठाई लेकर जाएंगे। बहुत ही अच्छा लग रहा है और उनके साथ होली मनाएंगे।

जमकर उड़ाया गुलाल और रंग
इसके पहले मंगलवार को वृंदावन के प्राचीन गोपीनाथ मंदिर में फूलों और गुलाल से होली मनाई। जिसमें हजारों विधवाओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और फूलों से श्रीकृष्ण संग होली खेली। रंग-गुलाल और फूलों की बौछार के बीच इन विधवाओं के चेहरों पर अलग ही खुशी दिखने को मिली। वाराणसी से आई विधवा महिलाओं ने भी होली खेली। एक-दूसरे रंग-गुलाल लगाया और फूलों की बौछार की। इस मौके पर पंडित और संस्कृत के छात्रों ने मंत्रोच्चारण भी किया। सामाजिक संस्था सुलभ इंटरनेशनल की ओर से गोपीनाथ मंदिर में होली का आयोजन किया गया था। संस्था के संस्थापक डॉक्टर विंदेश्वरी पाठक ने कहा कि विधवाओं की जिंदगी में नए रंग भरने का मौका लाकर सुलभ ने समाज को यह संदेश देने की कोशिश की है कि विधवा महिलाएं भी समाज का उतना ही महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जितने दूसरे लोग।

1200 किलो गुलाल से खेली होली
आमतौर पर सफेद साड़ी पहनने वाली विधवाओं के लिए कई रंगों के करीब 1200 किलो गुलाल और करीब 1500 किलो गुलाब, गेंदे के फूल की पंखुड़ियों का इंतजाम किया गया था। जिनके साथ विधवाओं ने जमकर होली खेली और सदियों पुरानी कुरीति के खिलाफ नई परंपरा स्थापित की। अब इन्हीं में पांच महिलाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली जाएंगी। जहां प्रधानमंत्री को गुलाल और मिठाई भेंट करेंगी।

ये भी पढ़ें- परंपराओं की बेड़ियां तोड़ विधवा महिलाओं ने खेली होली, देखें तस्वीरें