28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए कौन हैं यूपी को-आॅपरेटिव बैंक के नए चेयरमैन तेजवीर सिंह

यूपी को-आॅपरेटिव बैंक में चेयरमैन पद के चुनाव के बाद तेजवीर सिंह को इस पद के लिए चुना गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मथुरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 10 Aug 2018, 4:47 PM IST

Tejveer Singh

Tejveer Singh

मथुरा। उत्तर प्रदेश में जब से सत्ता बदली है तब से लगातार परिवर्तन दौर जारी है। इसी क्रम में एक नया बदलाव फिर से देखने को मिला है। अब यूपी को-आॅपरेटिव बैंक के नए मुखिया भी भाजपा के होंगे। आज यानी 10 अगस्त को चुनाव के दौरान मथुरा के पूर्व सांसद तेजवीर सिंह को को-आॅपरेटिव बैंक चेयरमैन पद के लिए चुना गया है।

शिवपाल की हुई छुट्टी
हालांकि तेजवीर सिंह का चेयरमैन बनना पहले ही तय हो गया था क्योंकि वे चुनाव में इस पद के लिए अकेले प्रत्याशी थे। तेजवीर सिंह के को-आॅपरेटिव बैंक के चेयरमैन चुने जाने के साथ ही समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव की इस पद से छुट्टी हो गई। आपको बता दें कि चेयरमैन का ये पद प्रदेश की सहकारिता के मुखिया का माना जाता है।

जानिए कौन हैं तेजवीर सिंह
भाजपा प्रदेश महामंत्री व सहकारिता प्रभारी एमएलसी विद्यासागर सोनकर के मुताबिक तेजवीर सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। वे मथुरा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष भी हैं। तेजवीर तीन बार सांसद रह चुके हैं और दो बार कोआॅपरेटिव बैंक के चेयरमैन भी रह चुके हैं। माना जा रहा था कि तेजवीर इस बार फिर से लोकसभा चुनाव 2019 में अपनी किस्मत आजमाएंगे, लेकिन नई जिम्मेदारी के बाद ऐसा संभव नहीं हो सकेगा।

छह वर्ष की जिम्मेदारी
बता दें कि कोआॅपरेटिव बैंक के चेयरमैन पद का कार्यकाल छह वर्ष का होता है यानी अब छह वर्ष तक उत्तर प्रदेश सहकारिता की सबसे बड़ी संस्था मानी जाने वाली कोआॅपरेटिव बैंक पर बीजेपी का शासन होगा। अब तक सपा नेता शिवपाल सिंह यादव व उनके बेटे के कब्जे में ही प्रदेश सहकारी फेडरेशन व सहकारी बैंक थीं।

Must Read - यूपी को-ऑपरेटिव बैंक से सपा नेता शिवपाल की आज हो रही छुट्टी, पूर्व सांसद होंगे चेयरमैन

Read it - छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने उठाया ऐसा कदम कि जिंदगी भर याद रखेंगे मनचलें

बड़ी खबरें

View All

मथुरा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग