इसलिए सावन में बिकता है घेवर और फैनी
एक प्रतिष्ठान मालिक राजकिशोर भारती ने बताया कि रक्षाबंधन हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। ये सावन के महीने में आता है और ब्रज में इसका अलग ही महत्व है। इस मौसम में फैनी और घेवर का विशेष महत्व है। इसकी वजह है कि इस महीने में बारिश के चलते नमी होती है। उन्होंने बताया कि जितनी अच्छी बरसात और नमी होगी, घेवर और फैनी भी उतनी ही अच्छी बनेगी। उन्होंने बताया कि जितनी ज्यादा इसमें नमी आती है, ये दोनों चीजें उतनी ही मुलायम और स्वादिष्ट हो जाती हैं। इसके अलावा जितनी भी मिठाइयां होती हैं, उनमें नमी के चलते चिपचिपापन आ जाता है।