विकास चौधरी
द्वापर युग में नंददुलारे व ब्रजरानी के अमर प्रेम की गाथा का ही एक हिस्सा है, भगवान श्रीकृष्ण का अपनी सखी राधा के साथ होली खेलना। उसी 5500 सा पुरानी परंपरा में नंदगांव के लोग आज भी बंशीवाले व बरसाना की हुरियारनें राधा रानी का रूप ले लेती हैं। आज भी वही मोरमुकुटधारी का राधा को रंगना, वही मस्ती, बदले में राधारूपी सखियों का लठ बरसाना। बरसाने व नंदगांव की लठमार होली अब तो देश विदेश के लोगों के दिल में समा चुकी है। वहीं एक पंरपरा है कि हुरियारे व हुरियारनें बनने का मौका केवल ब्राहृमण समाज को ही मिलता है। ऐसे में उत्सुकता होती है कि जब भगवान श्रीकृष्ण खुद यादव थे तो यादव समाज के लोग हुरियारे बनकर राधा रानी रूपी सखियों के साथ होली खेलने क्यों नहीं जाते।