
कौशाम्बी. मासूम के साथ रेप कर उसे मौत के घाट उतारने वाले दरिंदे गिरफ्त मे परिजनों व ग्रामीणों को गुमराह कर मासूम को तलाश करवा रहे थे। दरिंदे युवक पिपरी थाना के मुरादपुर गांव में दो दिन पहले घर के बाहर खेल रही मासूम को अगवा कर उसके साथ गैंग रेप करने के बाद मौत के घाट उतारने वाले दोनों दरिंदे आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। दोनों दरिंदों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मासूम के परिजनों व ग्रामीणों के साथ उसे खोजने मे मदद कर रहे थे।
वहीं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मे मासूम बच्ची की मौत का कारण रेप के दौरान ब्रेन हैमरेज़ आया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को लिखा- पढ़ी कर न्यायालय मे पेश कर जेल भेज दिया है। मुरादपुर गांव के राजेश की छह साल की कक्षा एक में पढ़ने वाली बेटी सोमवार की शाम घर के बाहर खेलते समय गायब हो गई थी। परिजन व ग्रामीण रात भर मासूम को खजते रहे। सुबह गांव की बाहर पिपरी कोतवाली से थोड़ी दूर नहर किनारे मासूम का शव बरामद हुआ। परिजनों व ग्रामीणों के शक करने पर पुलिस ने गांव के ही जगदीश व मुन्ना नाम के दो युवको को पकड़ पूछताछ किया तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले दोनों आरोपी परिजनों व ग्रामीणों के साथ मासूम बच्ची को खोजने मे जूटे थे। एसपी प्रदीप गुप्ता के मुताबिक दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। लिखा पढ़ी के बाद दोनों को न्यायालय मे पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। एसपी ने यह भी बताया कि रेप के दौरान मासूम को ब्रेन हैमरेज आया था जिससे उसकी मौत हुई थी।
By- Shiv Nandan Shahu