इधर, दुल्हन पक्ष के लोगों ने चार लोगों में ही निकाह पूरी करने की बात कही। लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग को प्राथमिकता देते हुए दूल्हे पक्ष ने ऑनलाइन निकाह पर जोर दिया। इसके बाद दो अप्रैल को दोनों तरफ से आनलाइन निकाह की तैयारी की गई। मौलाना को बुलाया गया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फहीम और नुजहत फातिमा जिंदगी भर के लिए एक दूजे के हो गए।