2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

100 करोड़ के कर्जदार होटल मालिक के गायब होने के बाद लेनदारों में मच गर्इ खलबली

मेरठ के होटल 'हारमनी इन' आैर मालिक की कोठी पर रिलायंस कंपनी लगा चुकी है सील  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Apr 2018, 1:14 PM IST

meerut

मेरठ। मेरठ के गढ़ रोड स्थित होटल 'हारमनी इन' में करीब 25 करोड़ की लेनदार कंपनी रिलायंस कंपनी द्वारा होटल आैर शास्त्रीनगर स्थित होटल मालिक की कोठी पर सील लगाए जाने के बाद करीब 75 करोड़ रुपये के लेनदारों में खलबली मच गर्इ है। करीब एक महीने से परिवार समेत लापता चल रहे 100 करोड़ के कर्जदार होटल मालिक हिमांशु पुरी का पता नहीं लग पाने के बावजूद किसी भी लेनदार ने उसके खिलाफ पुलिस में कोर्इ शिकायत दर्ज नहीं करार्इ है। इसके कारण पुलिस इस मामले पर नजर रखे हुए है।

बताते हैं कि होटल मालिक हिमांशु पुरी ने रिलायंस कंपनी से 25 करोड़ रुपये का लोन लेने के अलावा अन्य कर्इ बैंकों व स्थानीय व्यापारियों से लोन ले रखा है। रिलायंस कंपनी द्वारा होटल आैर कोठी पर सील लगाने के बाद बैंकों व व्यापारियों में खलबली मची हुर्इ है। क्योंकि होटल मालिक की मौजूदा संपत्ति 36 करोड़ रुपये आंकी गर्इ है। एेसे में अन्य लेनदार अपना पैसा कैसे ले पाएंगे, इसको लेकर व्यापारियों ने आपस बैठकर कोर्इ रास्ता निकालने के लिए बैठकें शुरू कर दी हैं। होटल मालिक परिवार समेत कहां है, अभी तक किसी को कोर्इ जानकारी नहीं है। पहले बताया गया कि वह दक्षिण भारत में धार्मिक यात्रा पर है, लेकिन इसके बावजूद किसी का कोर्इ सम्पर्क नहीं होने के बाद लेनदारों में खलबली मची हुर्इ है।

यह भी पढ़ेंः गरजे किसान, बोले नहीं माना जाएगा एनजीटी का फरमान

घाटे में चल रहा था होटल

होटल 'हारमनी इन' के मालिक पर करीब १०० करोड़ का बकाया है। अकेले बैंकों का ही करीब पचास करोड़ रुपये का लोन बताया जा रहा है। बाजार के अलावा मालिक पर रिलायंस का वर्तमान में करीब 24 करोड़ 80 लाख रुपये बकाया है। होटल में काम करने वाले कर्मचारियों की मानें तो होटल काफी दिनों से घाटे में चल रहा था। होटल के कर्मचारियों को कई महीने से वेतन नहीं दिया जा रहा था। उन पर कस्टमर लाने का दबाव था। होटल 'हारमनी इन' 2011 में शुरू हुआ था। उससे पहले होटल वाले स्थान पर पुरी के नाम से पेट्रोल पंप था।

यह भी पढ़ेंः जाम से निजात के लिए इस शहर में किया जा रहा यह काम

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश