20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / मेरठ में एक साथ 19 लोगों की रिपोर्ट आयी निगेटिव, स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे में जुटी

मेरठ में एक साथ 19 लोगों की रिपोर्ट आयी निगेटिव, स्वास्थ्य विभाग की टीमें सर्वे में जुटी

Highlights अभी काफी संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी अब तक 128 में से 109 की रिपोर्ट निगेटिव स्वास्थ्य विभाग 382 टीमें कर रही सर्वे  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 1 Apr 2020, 8:59 PM IST

meerut

मेरठ। बुधवार को कोरोना से संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके अलावा जिले में आज कोई कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं पाया गया हैं। पिछले 24 घंटे में 19 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे, जिनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। अभी कई संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

यह भी पढ़ेंः मेरठ रेंज की मस्जिदों और मदरसों पर कड़ी निगरानी, 100 से ज्यादा छुपे जमातियों की तलाश

बता दें कि बीते कई दिनों से मेरठ में लगातार नए कोरोना पीडि़तों के सामने आने का क्रम चल रहा था। शुक्रवार को जहां हुमायूंनगर में एक मरीज कोरोना पॉजीटिव पाया गया था। वहीं शनिवार को उसके चार और रिश्तेदार कोरोना पॉजीटिव मिले। जबकि रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 13 तक पहुंच गया, जब एक साथ आठ नए मरीज सामने आए। सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहा, जब कोरोना के छह नए मामले सामने आए। चार पीडि़त तो पुराने मरीज के ही परिचित थे। इनमें से एक की बुधवार को बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि दो नए मरीज अलग-अलग जगह से सामने आए। इनमें से एक सिविल लाइन क्षेत्र में तो दूसरा सूर्यनगर में मिला। दोनों ही मरीज विदेश से मेरठ आए थे, जिनके टेस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए।

यह भी पढ़ेंः मेरठ में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत के बाद हाई अलर्ट, पता लगने पर भी कोई रिश्तेदार नहीं पहुंचा मेडिकल कालेज

पिछले 24 घंटे में 19 कोरोना संदिग्धों की रिपोर्ट आई है, जिनमें से कोई भी पॉजीटिव नहीं पाया गया। मेरठ में अभी तक कुल 128 लोगों की जांच हुई है जिसमें से 109 की रिपोर्ट निगेटिव जबकि 19 लोगों की पॉजीटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब भी प्रभावित इलाकों में घूम-घूमकर लोगों के सैंपल ले रही है। सीएमओ डा. राजकुमार ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य विभाग की 382 टीमों ने 24 से ज्यादा क्षेत्रों में सर्वे कर ढाई लाख से ज्यादा लोगों से जानकारी जुटाई है। जिसमें से पांच संदिग्धों को सुभारती में भर्ती कराते हुए 300 से ज्यादा लोगों को होम क्वारंटाइन रखा गया।