15 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: शीत लहर के बीच अब दो दिन बारिश का अलर्ट, सुबह और शाम बढ़ जाएगा कोहरा

Highlights वेस्ट यूपी-एनसीआर में शीत का प्रकोप सुबह और शाम बढ़ने जा रहा कोहरा 21 और 22 दिसंबर को होगी बारिश  
less than 1 minute read
Google source verification
meerut

मेरठ। वेस्ट यूपी-एनसीआर (West UP-NCR) में शीत लहर (Cold Wave) का प्रकोप है। बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों और सीसीएसयू (CCSU Meerut) में दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया। तापमान में रोजाना करीब एक डिग्री की कमी आ रही है। आसमान में बादल घिरे होने से ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह और रात को कोहरा (Fog) बढ़ने की संभावना है। साथ ही 21 व 22 दिसंबर को वेस्ट यूपी और एनसीआर में बारिश के आसार हैं।

मेरठ में बुधवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात के तापमान में अंतर लगातार कम हो रहा है। इससे ठंड का प्रकोप और बढ़ता जा रहा है। दिन का तापमान 15 डिग्री से नीचे रहने के कारण ठंड का असर ज्यादा है। रात के तापमान करीब एक डिग्री घट गया है। सुबह और रात को कोहरा बढ़ने से एयर क्वालिटी इंडेक्स पर भी असर पड़ रहा है। मेरठ का एक्यूआई दो दिन पहले 150 था, अब यह बढ़कर 255 तक पहुंच गया है। नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, बागपत और बुलंदशहर का एक्यूआई भी बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 24 घंटे में इसमें ज्यादा बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

मौसम वैज्ञानिक डा. एन. सुभाष का कहना है कि नया पश्चिमी विक्षोभ 20 दिसंबर तक पहाड़ी क्षेत्रों में पहुंचेगा। इससे फिर मौसम बदलेगा। इसके कारण वेस्ट यूपी-एनसीआर में 21 व 22 दिसंबर को कई जगह बारिश होने की संभावना है। इसके बाद सर्दी और बढ़ेगी। साथ ही सुबह और शाम कोहरा बढ़ जाएगा।