27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / UP Assembly Elections 2022 : सिवालखास और किठौर में 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान,4 घंटे में मात्र 17 प्रतिशत वोटिंग

UP Assembly Elections 2022 : सिवालखास और किठौर में 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान,4 घंटे में मात्र 17 प्रतिशत वोटिंग

UP Assembly Elections 2022 मेरठ के सात विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहे हैं। मतदान की गति धीमी है। हालांकि कुछ विधानसभा सीटों पर मतदान की गति तेज हैं। जिसमें सिवाल खास और किठौर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिले में सुबह 7 से 11 बजे मात्र 17 फीसदी मतदाता ही अपने मत का उपयोग कर पाए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 10 Feb 2022, 11:28 AM IST

UP Assembly Elections 2022 : सिवालखास और किठौर में 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान,4 घंटे में मात्र 17 प्रतिशत वोटिंग

UP Assembly Elections 2022 : सिवालखास और किठौर में 11 बजे तक 20 प्रतिशत मतदान,4 घंटे में मात्र 17 प्रतिशत वोटिंग

UP Assembly Elections 2022 आज गुरुवार को मेरठ सहित पश्चिमी उप्र के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। हालांकि सुबह घना कोहरे होने के कारण इसका असर मतदान पर पड़ा। जिसके चलते पहले शुरूआत के दो घंटे में जिले में मात्र 9 प्रतिशत ही मतदान हो सका। लेकिन उसके बाद के दो घंटों यानी 9 बजे से 11 बजे के बीच भी मतप्रतिशत ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। जिले में 11 बजे तक मात्र 17 प्रतिशत ही मतदान हो गया। कई स्थानों पर ईवीएम खराब होने की शिकायतें आ रही है। वहीं मेरठ कैंट से गठबंधन प्रत्याशी ने मतदान कम्रचारियों पर आरोप लगाया कि उनके लोगों को मतदान केंद्र के भीतर नहीं जाने दिया जा रहा है। मेरठ शहर के विधानसभा क्षेत्र के खैरनगर में कई बूथों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत लोगों ने दर्ज कराई।

मतदाताओं का आरोप था कि ईवीएम का बटन दबाने के बाद बीप नहीं सुनाई दे रही। जिससे यह कैसे माना जाए कि उनका वोट डाला जा चुका है। ईवीएम ख्रराब होने की शिकायत के अलावा कूछ बूथों पर खराब रोशनी की भी शिकायत की गई है। जिससे ईवीएम में कौन सा प्रत्याशी किस नंबर पर यह दिखाई नहीं दे रहा है। सुबह मतदान आरंभ होने से लेकर शुरू हुआ हंगामा कई घंटे तक चलता रहा। हंगामा शांत हुआ तो मतदान ने रफ्तार पकड़ी है। 7 बजे से 11 बजे तक यानी 4 घंटे में जिले की सात विधानसभा सीटों पर 17 प्रतिशत मतदान हो चुका है। यानी पहले के शुरूआती घंटों की अपेक्षा 9 से 11 के बीच मतदान में किसी प्रकार की कोई तेजी नहीं आई है। वहीं मौसम साफ होने के बाद लोगों ने बूथों पर पहुंचना शुरू कर दिया है। बता दें कि सुबह सात बजे जब मतदान शुरू हुआ तो काफी घना कोहरा छाया हुआ था। उसके बाद भी लोग धीरे-धीरे लोग बूथों की ओर जाने लगे थे।

यह भी पढ़े : UP Assembly Elections 2022 : कोहरे के बीच शुरू मतदान में ईवीएम खराब होने पर हंगामा,दो घंटे में हस्तिनापुर में पड़े 10 प्रतिशत वोट

आज उप्र के लोकतंत्र के महापर्व का पहला चरण है। प्रदेश में नई सरकार गठन के लिए मेरठ के मतदाता अपने मताअधिकार का उपयोग कर रहे हैं। मेरठ जिले में मतदाताओं की संख्या 26.12 लाख से अधिक है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में अलग—अलग वोट कर जिले के मतदाता सात नए विधायकों का चयन करेंगे। मेरठ के किठौर विधानसभा क्षेत्र में 20 प्रतिशत, सिवाल खास 20 प्रतिशत, सरधना हस्तिनापुर विधानसभाओं में 17 प्रतिशत, मेरठ शहर में 20 प्रतिशत,मेरठ कैंट में 18 प्रतिशत और मेरठ दक्षिण में 15 प्रतिशत ही वोट पड़े हैं।