
राजकीय बाल सुधार गृह में तीन किशोरों ने किया एेसा काम कि हिल गया पूरा प्रशासन, देखें वीडियो
मेरठ। मेरठ का राजकीय बाल सुधार गृह जो कि आए दिन सुर्खियों में रहता है, एक बार फिर से वहां के किशोरों के कारण सुर्खियों में आ गया है। इस बार वहां रह रहे तीन किशोरों ने ऐसा काम किया कि प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन जांच में जुट गया है। किशोरों ने ये काम रात के अंधेरे में किया। जिससे किसी को इस घटना के बारे में पता नहीं चल सके। जब तक पुलिस प्रशासन को इसके बारे में पता चलता काफी देर हो चुकी थी।
पाइप के सहारे हुए फरार
अपनी लापरवाही के लिए चर्चा में रहने वाला मेरठ का राजकीय बाल सुधार गृह एक बार फिर लापरवाही की भेंट चढ़ गया। देर रात बाल सुधार गृह से तीन किशोर फरार हो गए। तीनों किशोर पाइप के सहारे बाल गृह से नीचे उतरे और फिर फरार हो गए। तीनों किशोर कहां गए इसकी जानकारी बाल गृह में रह रहे अन्य किशोरों को भी नहीं है। बाल गृह के अधिकारी उनसे पूछताछ में जुटे हुए हैं। किशोरों के फरार होने की जानकारी होने के बाद से पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच बैठा दी है। फरार तीनों किशोरों का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।
मिलीभगत की भी जांच
थाना सिविल लाइन इलाके के सूरजकुंड रोड पर स्थित राजकीय बाल सुधार गृह से देर रात तीन किशोर फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अपर जिलाधिकारी ने मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश कर दिए हैं। उनका कहना है कि इस मामले में जिस की भी संलिप्तता या लापरवाही सामने आई तो उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें पहले भी इस बाल गृह में लापरवाही के चलते कभी किशोरों में झगड़ा हो जाता है तो कभी किशोर यहां से फरार हो जाते हैं। अपर जिलाधिकारी नगर महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि तीनों किशोरों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं बाल गृह के किसी अधिकारी या कर्मचारी की मिलीभगत तो नहीं हैं। बता दें कि बाल गृह से पहले भी किशोरों के भागने की घटनाएं होती रही है।
अश्लील हरकतों से परेशान
इस बालगृह के आसपास बने कालोनीवासियों को भी इनके कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाल सुधार गृह में रहने वाले किशोर कालोनीवासियों की महिलाओं को देखकर अश्लील हरकतें करते हैं। जिसके कारण कालोनी की महिलाएं छतों पर जाने से कतराती हैं। कई वर्ष पहले बालगृह के किशोरों ने बाल गृह में ड्यूटी पर तैनात एक कांस्टेबल की पीटकर हत्या कर दी थी। बालगृह के किशोरों ने अपने को भीतर बंद कर लिया था। जो भी भीतर जाने की कोशिश करता था उस पर ईंट-पत्थर बरसाए जा रहे थे।
Published on:
17 Jun 2019 03:04 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
