बता दें कि राजधानी के हजरत निजामुद्दीन मरकज तब्लीगी जमात से निकले जमातियों की पूरे प्रदेश में खोजबीन चल रही है। मेरठ जोन में भी इंटेलीजेंस ने सूचना दी थी कि यहां भी निजामुद्दीन मरकज से निकले देश-विदेश के जमातियों की काफी संख्या है। इसके बाद से ही लगातार मदरसों, मस्जिदों में चेकिंग अभियान जारी है। जिसको लेकर पूरे जोन में अलर्ट घोषित कर दिया गया था। इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इस समय हाई अलर्ट है। निजामुद्दीन मरकज से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में करीब नौ हजार से ज्यादा जमाती पहुंचे हैं। खुफिया विभाग की मानें तो मेरठ जोन के आठ जिलों में इन जमातियों की संख्या करीब 5200 है।