पंडित डा. रामप्रकाश शास्त्री ने बताया कि इस बार गुरुवार और अमावस्या का विशेष योग बन रहा है। मूल नक्षत्र का भी लाभ मिलेगा। इसलिए यह योग बेहद कल्याणकारी रहेगा। धनु राशि पर ग्रहण लगेगा और उस राशि में पांच ग्रह- सूर्य, गुरु, शनि, केतु, चंद्रमा भोग करेंगे। पंच महापुरुष योग मिलेगा और गुरु के अस्त होने से चंद्र फलदायी होंगे। धनु, मकर, मेष, वृष के लिए सूर्य ग्रहण थोड़ा कष्टकारी रहेगा, पर पूजन-अनुष्ठान से इसकी मुश्किलों को कम कर राहत पाई जा सकती है। अन्य राशियों के लिए पौषीय सूर्य ग्रहण सुखदायी रहेगा।