4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलात्कार के इरादे से जब ससुर पहुंचा बहू के कमरे में तो महिला ने कर दिया यह काम

पुत्रवधु ने मायके वालों को बुलाकर ससुर के खिलाफ दर्ज काराया केसBaghpat
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 11 Nov 2018, 7:59 PM IST

dulhan file photo

sucide

बागपत. हवश की आग इंसान को शैतान बना देती है। कहते हैं कि हवश के पुजारियों के लिए बेटी-बहू कोई मायने नहीं रखती है। कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में। यहां एक बहू ने अपने ससुर के खिलाफ थाने में बलात्कार के प्रयास का केस दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि शनिवार की रात ससुर ने पुत्रवधु के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। सुबह होने पर पीड़िता ने अपने मायकों वालों से मामले की शिकायत की। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया तथा आरोपी ससुर के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः लाइलाज बीमारी होने के बाद घर से घायब हुआ शख्स, रिश्तेदार से लेकर प्रशासन में हड़कंप

कोतवाली में रविवार को पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति प्राइवेट नौकरी करता है। वह सप्ताह में एक या दो बार घर आते हैं। घर पर वह अपने सास व ससुर के साथ रहती हैं। महिला ने बताया कि शनिवार की रात वह कमरे में सोई हुई थी, तभी उसका ससुर कमरे में घुस गया तथा उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता के कपडे फाड़ दिए तथा उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। सुबह होने पर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने मायके वालों को दी। दोपहर के समय पीड़िता अपने मायके वालों के साथ कोतवाली पहुंची तथा तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराकर आरोपी ससुर चंद शर्मा के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, विवेचना के आधार पर ही कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश