2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘नौतपा’ की वजह से अभी दस दिन आैर रहेगी भीषण गर्मी, ज्योतिषियों ने इसका असर कम करने के बताए ये उपाय

25 जून तक गर्मी बढ़ेगी, धूल भरी आंधी भी चलने की संभावना  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 14 Jun 2018, 3:52 PM IST

meerut

'नौतपा' की वजह से अभी दस दिन आैर रहेगी भीषण गर्मी, ज्योतिषियों ने इसका असर कम करने के बताए ये उपाय

मेरठ। वातावरण में छायी धूल और उमस के बीच सूरज का अपने मिजाज और गर्म होता जा रहा है। गुरूवार को भी गर्मी से राहत की कोई उम्मीद लोगों को नहीं मिली। ज्योतिषियों की मानें तो अभी और 10 दिन इस तरह की गर्मी और वातावरण में धूल का गुबार, पारा बढ़ने की संभावना है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी तापमान में बढ़ोतरी से ग्रामीण परेशान हैं। सुबह से ही तेज तपिश के बीच च पारा दोपहर तक 42 डिग्री पार हो चुका था। ज्योतिषचार्य कमलेश्वरानंद के अनुसार पिछले कुछ दिनों से सूर्य का प्रकोप बढ़ रहा है। इस समय नौतपा चल रहा है। इसमें ग्रह-नक्षत्र तेज गर्मी के संकेत दे रहे हैं। आंधी और बारिश की भी संभावना भी बनी हुई है, लेकिन वह अभी बहुत कम है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार संवत्सर का राजा सूर्य और मंत्री शनि गर्म वायु के प्रतीक है।

यह भी पढ़ेंः इस ईद पर शीर की मिठास इन कारणों से हो रही फीकी

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में र्इद आैर कांवड़ यात्रा पर खतरे को लेकर एडीजी ने दिए हैं ये कड़े आदेश

सूर्य ने रोहिणी नक्षण में प्रवेश किया

मेदिनी से संबंधित ग्रंथों में उल्लेखित है कि ज्येष्ठ माह में सूर्य जब भी चंद्र प्रधान रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो उस दिन से नौ दिन तक सूर्य तेजी से उष्मा उत्सर्जित करता है। इसी को नौतपा कहा जाता है। नौतपा के दौरान विभिन्न ग्रहों के साथ संयोजन के कारण सूर्य अपनी प्रचंड उष्मा छोड़ता है। जिसके प्रकोप से पशु, पक्षी, आम आदमी सभी गर्मी के परेशान हो जाते हैं।

यह भी पढ़ेंः ईद के दिन 'रेस-3' से सजेंगी महिलाओं की कलाइयां

यह भी पढ़ेंः भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने अपने खिलाफ लगे आरोप वापस लिए जाने के बाद कही बड़ी बात

नौतपा में गर्मी तपाएगी भीषण

इस वर्ष सूर्य 25 मई को चंद्र प्रधान हस्त नक्षत्र की उपस्थिति में रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुका है। चूंकि इस संवत्सर 2075 का राजा ही सूर्य है और मंत्री शनि है। दोनों ही तीव्र उष्मा और वायु का प्रतिनिधित्व करते हैं। स्पष्ट संकेत है कि इस वर्ष नौतपा में तीव्र गर्मी रहेगी। साथ ही रुक-रुक कर बारिश और आंधी जैसी स्थिति निर्मित होगी। ज्योतिषाचार्य कमलेश्वरानंद ने बताया कि इसके लिए धार्मिक अनुष्ठान जैसे कार्य जैसे मंगलवार को भंडारों का आयोजन, ठंडे पानी की प्याऊ लगवाना, छबील लगवाना, जानवरों को पानी पिलाने और गरीबों को भोज कराने से ग्रह नक्षत्र शांत होते हैं और इन दिनों में परेशान करने वाली व्याधियों से बचा जा सकता है।

25 जून के बाद मिलेगी राहत

उन्होंने बताया कि इस नौतपा से 25 जून के बाद कुछ राहत मिलने के संकेत हैं। इससे पहले धूल भरी आंधी और गर्मी की प्रचंडता बनी रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश