हालांकि, इस मामले में कार्रवाई करते हुए योगी सरकार ने बड़ी सख्ती दिखाई है। एडीजी जेल नेबताया कि ये घटना जेल की सुरक्षा में गंभीर चूक है। मामले में जेलर उदय प्रताप सिंह, डिप्टी जेलर शिवाजी यादव, हेड वार्डन अरजिन्दर सिंह, वार्डन माधव कुमार को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही उन्होेंने बताया कि पूरी घटना की न्यायिक जांच होगी। इसके साथ ही पोस्टमार्टम वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम एनएचआरसी के दिशा-निर्देशाें के आधार पर भी किया जाएगा। वहीं, पूरे मामले की जांच के लिए टीमें पहुंच चुकी हैं।