23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / मंत्री के कार्यक्रम में दो छात्रों को गोली मारने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल, दरोगा की पिस्टल लेकर भाग रहा था

मंत्री के कार्यक्रम में दो छात्रों को गोली मारने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल, दरोगा की पिस्टल लेकर भाग रहा था

खास बातें पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिशें डालकर गिरफ्तार किया था आरोपी कादिर को एसएसपी ने गुरुवार को ही रखा था शातिर कादिर पर 20 हजार का इनाम निशानदेही पर पुलिस जागृति विहार लेकर आयी थी असलाह बरामद करने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 29 Aug 2019, 6:35 PM IST

meerut

मेरठ। बुधवार को यूपी के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत से पहले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर दो छात्रों को गोली मारने वाले शातिर कादिर को पुलिस ने मुठभेड़ में घायल कर दिया। तभी से दबिश दे रही पुलिस ने शातिर कादिर को गुरुवार की सुबह मेडिकल क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पुलिस उसे लेकर उसकी निशानदेही पर जागृति विहार में असलाह बरामद करने आयी थी। इसी दौरान दरोगा से पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश में हुई पुलिस मुठभेड़ में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे हाॅस्पिटल में भर्ती कराया है।

घटना के बाद से थी तलाश

बुधवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर छात्रों ने परिवहन मंत्री अशोक कटारिया का स्वागत कार्यक्रम रखा था। उनके आने से पहले ही यहां दो छात्रों के गुटों में मारपीट के बाद फायरिंग हुई थी। इसमें दो बाहरी छात्रों को गोली लगी थी, जो अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस के अनुसार फायरिंग करने वालों में कादिर भी शामिल था। इसकी तलाश में पुलिस बुधवार से ही कई जगह दबिशें डाल चुकी थी। एसएसपी अजय साहनी ने गुरुवार की सुबह उस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया।

दरोगा की पिस्टल लेकर भाग रहा था

पुलिस कादिर को गुरुवार की दोपहर मेडिकल क्षेत्र से पकड़ने के बाद उसकी निशानदेही पर बदमाश से असलाह पकड़ने के लिए उसे लेकर जागृति विहार एक्सटेंशन लेकर पहुंची थी। इसी दौरान उसने दरोगा की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। इसके बाद पुलिस से मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लग गई। घायल कादिर को पुलिस ने हाॅस्पिटल में भर्ती कराया है और उससे पूछताछ कर रही है।

विश्वविद्यालय में हावी ये दो गुट

पिछले काफी दिनों से चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस में आशू और गौरव पक्ष में छात्रों की गुटबाजी चल रही है। इन दोनों गुटों में कई बार मारपीट और फायरिंग हो चुकी है। परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के स्वागत कार्यक्रम में भी इन दोनों गुटों के मौजूद रहने की बात कही गई थी। इस फायरिंग में दो बाहरी छात्रों को गोली लगी है, जिनका उपचार चल रहा है।