26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह की बहनों से भाजपा एमएलसी के पति और बेटी ने की लाखों की ठगी!

फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह की बहन सुल्ताना और आबिदा शाह ने समाजवादी आवासीय योजना में फ्लैट देने के नाम पर एमएलसी सरोजनी अग्रवाल के परिवार पर लगाया ठगी का आरोप
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Nov 2018, 10:06 AM IST

Naseeruddin Shah

फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह की बहनों से भाजपा एमएलसी के पति और बेटी ने की लाखों की ठगी!

मेरठ. सत्ता में आने के बाद से भाजपा के पदाधिकारियों और उसके जनप्रतिनिधियों के परिजन पार्टी की साख को बट्टा लगा रहे हैं। ताजा मामला मेरठ का है। जहां भाजपा की एमएलसी सरोजनी अग्रवाल के परिजनों ने फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह की बहनों को भी नहीं छोड़ा और उनसे लाखों की ठगी कर डाली। नसीरुद्दीन शाह की बहनों से यह ठगी, समाजवादी आवास योजना के नाम पर की गई है।

3 साल की बच्ची से रेप के प्रयास के बाद दो समुदायों में संघर्ष, पथराव में 3 घायल, तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात

फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह की बहन सुल्ताना और आबिदा शाह ने एमएलसी सरोजनी अग्रवाल के परिवार पर ठगी का आरोप लगाया है। शाह की दोनों बहनों ने दौराला थाने में केस दर्ज कराया है। नसीरुद्दीन शाह की बुजुर्ग बहनों का आरोप है कि प्लाट और मकान दिलाने के नाम पर उनसे एमएलसी के परिजनों ने दस-दस लाख रुपये लिए हैं, लेकिन न तो उनको प्लाट मिला और न ही मकान ही। अपना राजनीतिक रसूख बचाने के लिए समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल हुई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और वर्तमान में भाजपा एमएलसी अपने पति, बेटी को नहीं बचा सकी। उनके पति और बेटी पर लाखों रुपये हड़पने के मामले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हो गई है। उनके पति के साथ ही आठ अन्य भी इस धोखाधड़ी मे नामजद हैं।

इस बड़े मुस्लिम नेता ने दी AIMIM प्रमुख ओवैसी को चेतावनी, कहा मुसलमानों को नेता बनने की कोशिश न करें

मामला समाजवादी आवासीय योजना में फ्लैट देने के नाम पर लाखों रुपये हड़पने के आरोप से जुड़ा हुआ है, जिसमें भाजपा एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के पति एवं बेटी समेत आठ आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। अदालत के आदेश पर रविवार को थाना दौराला में यह मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि पहले नसीरूद्दीन शाह की दोनों बहनों ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। इसके बाद दोनों बहने अन्य पीड़ितों के साथ हाईकोर्ट चली गई थीं। जहां कोर्ट ने मेरठ एसएसपी को रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए थे।

केजी की छात्रा से रेप कर रहा था तीसरी कक्षा का छात्र कि अचानक पहुंच गए परिजन, जानिये फिर क्या हुआ

दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 4 वर्ष पहले सपा सरकार में दौराला-लावड़ मार्ग पर कलर सिटी कंपनी द्वारा समाजवादी आवासीय योजना पर काम शुरू किया गया था, जिसमें मकान बनाकर गरीबों को कम कीमत पर देने थे। इसका उद्घाटन भी मुलायम घराने के सपा सांसद तेज प्रताप यादव ने किया था। इसमें काफी संख्या में लोगों ने मकान बुक कराये थे, जिससे कंपनी को लाखों की आय हुई थी, लेकिन बुकिंग के 4 साल बाद भी लोगाें को न तो फ्लैट मिले और न ही बुकिंग में दिए गए रुपये वापस किए गए। इन सभी शिकायतकर्ताओं का कहना था कि इस आवासीय योजना को बनाने का काम करने वाले चूंकि भाजपा एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल से जुड़े हैं तो कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है। इस पर संज्ञान लेते हुए अदालत ने सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए।

ईंंख के खेत में अर्धनग्न मिली बीए की छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों बोले- 3 युवकों ने किया गैंगरेप, क्षेत्र में तनाव

इन पर हुआ मुकदमा

दौराला थाने में भाजपा एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल के पति डॉ. ओमप्रकाश अग्रवाल, बेटी डॉ. नीमा अग्रवाल सहित कंपनी के डायरेक्टर सिल्वर सिटी मेरठ निवासी रवि रस्तौगी, अनुराग गर्ग, आलोक रस्तोगी, पूनम प्रताप, अखिलेश कुमार एवं मनमोहन के खिलाफ धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में पीड़ित कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। एसएसपी से भी मिले, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। पीड़ितों ने थककर कोर्ट का सहारा लिया। एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि अदालत के आदेश पर दौराला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

एनकाउंटर से थर्राया उत्तर प्रदेश का बिजनौर शहर, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग