26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 साल की बच्ची से रेप के प्रयास के बाद दो समुदायों में संघर्ष, पथराव में 3 घायल, तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात

मुजफ्फरनगर जिल की बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में 3 साल की बच्ची से बलात्कार के प्रयास के बाद तनाव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 13 Nov 2018, 9:21 AM IST

muzaffarnagar

3 साल की बच्ची से रेप के प्रयास के बाद दो समुदायों में संघर्ष, पथराव में 3 घायल, तनाव के चलते पुलिस फोर्स तैनात

मुजफ्फरनगर. जिले के एक गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक एक मासूम बच्ची को गांव के बाहर से उठाकर गन्ने के खेत में ले गया। आरोप है कि उसने बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्ची की चीख सुनी तो मासूम को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और आरोपी को भी दबोच लिया। इसके बाद आरोपी के परिजनों ने पीड़ित पक्ष पर पथराव कर दिया, जिसमें 3 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते गांव में बड़ी संख्या पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

इस बड़े मुस्लिम नेता ने दी AIMIM प्रमुख ओवैसी को चेतावनी, कहा मुसलमानों को नेता बनने की कोशिश न करें

दरअसल, मामला थाना बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव अलीपुर अटेरना का है। जहां सोमवार शाम को शौच के लिए जा रही एक 3 साल की मासूम बच्ची को गांव का ही एक युवक उठाकर गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान बच्ची की चीख सुन वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और आरोपी को भी मौके पर ही पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी को लेकर जब लोग वापस आ रहे थे, तभी आरोपी के परिजनों ने पीड़ित पक्ष पर पथराव कर दिया। इस पथराव में 3 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामले को जैसे-तैसे शांत किया।

8 मुसलमानों के कत्ल के आरोपी की हत्या से मचा हड़कंप, मौके पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात

पीड़ित परिजनों का आरोप है कि उनकी बच्ची शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक ने बच्ची को दबोच लिया और बुरी नियत से उसे गन्ने के खेत में ले गया। युवक को कुछ ग्रामीणों ने रंग हाथ पकड़ा तो उसके परिजनों ने पथराव कर दिया। इससे गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। मामला दो समुदाय का होने की वजह से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते गांव में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। हालांकि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

भाजपा नेता की रेव पार्टी के दौरान होटल के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग