26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा नेता की रेव पार्टी के दौरान होटल के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, देखें वीडियो-

मेरठ पुलिस ने होटल में रेव पार्टी पर मारा छापा, बताया बर्थ-डे पार्टी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

lokesh verma

•

Updated: 12 Nov 2018, 12:40 PM IST

rev party

भाजपा नेता की रेव पार्टी के दौरान होटल में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां, देखें वीडियो-

मेरठ. जिले के परतापुर थाना क्षेत्र स्थित एक होटल में रेव पार्टी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सूचना के पुलिस ने छापा मारा तो पार्टी का माहौल देखकर अधिकारी दंग रह गए। चारों ओर शराब की बोतले और कपड़े पड़े हुए थे। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए युवक और युवती अपने होश में नहीं थे। होटल के भीतर का माहौल आपत्तिजनक था, लेकिन पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि पार्टी शहर के बड़े रसूखदार द्वारा आयोजित की गई थी।

इस बड़े मुस्लिम नेता ने दी AIMIM प्रमुख ओवैसी को चेतावनी, कहा मुसलमानों को नेता बनने की कोशिश न करें

परतापुर थाने के पास ही एक होटल में रेव पार्टी की सूचना पर रविवार रात 11 बजे पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने कुछ युवक और युवतियों को पकड़ लिया। पुलिस ने कहानी बनाई कि होटल में रात के समय कुछ लोग बर्थडे पार्टी मना रहे थे। पुलिस को अज्ञात नंबर ने फोन कर बताया कि दिल्ली रोड पर एक होटल के अंदर रेव पार्टी की जा रही है। यहां पर तीन-चार युवतियों को बुलाया गया है और युवक भी साथ में हैं। शराब परोसने के साथ ही अश्लील डांस कराया जा रहा है। सूचना के बाद परतापुर पुलिस ने होटल पर छापा मारा। यहां पर एक हॉल में कुछ युवक और युवतियां मौजूद थे। इसके अलावा चारों ओर शराब की बोतलें और आपत्तिजनक समान रखा हुआ था, जिसे देखकर अधिकारी दंग रह गए। पुलिस ने पार्टी में मौजूद युवतियों के परिजनों से भी बात की। सभी युवतियां मेरठ की रहने वाली हैं। मामले में एक भाजपा नेता की भी भूमिका बताई गई है। बताया जा रहा है कि रेव पार्टी का आयोजन इसी भाजपा नेता के सौजन्य से किया गया था। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया कि रेव पार्टी की सूचना मिली थी, लेकिन वहां पर बर्थ-डे पार्टी चल रही थी, जिसे थाना पुलिस ने बंद करा दिया।

दरोगा से भिड़े सत्ता के नशे में चूर भाजपाई, वर्दी नोचने का भी प्रयास, जानिये फिर क्या हुआ

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग