मेरठ।कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के हाईवे पर दयामपुर कट के पास स्थित बौद्ध स्तूप परिसर को एनएचएआई की टीम ने ध्वस्त कर दिया। एनएचएआई ने वीडियोग्राफी कराकर बौद्ध स्तूप परिसर को ध्वस्त किया है।बौद्ध स्तूप का गुंबद और परिसर में पहले से लगी बाबा भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा भी खड़ी है।ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह, एसीएम अमिताभ यादव और इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।इस दौरान दलित समाज के लोग भी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने बौद्ध स्तूप तोड़ने और अांबेडकर की प्रतिमा हटाने का विरोध किया।दलित समाज के लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मनुवादी विचारधारा की विरोधी है।