वरिष्ठ अधिवक्ता डा. पराग ने कहा कि यह बहुत जरूरी था। इसके बहुत फायदे कश्मीर और देश की जनता को होंगे। धारा 370 के लागू होने पर वहां पर देश के अन्य प्रांतों के लोग जाकर नहीं रह सकते थे। अब देश के नागरिक कश्मीर में जाकर रह सकेंगे। वहां के नागरिक बन सकेंगे। इसका लाभ कश्मीर की जनता को भी मिलेगा। कश्मीर की लड़कियां वहां से बाहर शादी नहीं कर सकती थी, लेकिन अब वे कहीं भी जहां चाहे शादी कर सकती हैं। अब एक कश्मीर भी हमारे देश का अभिन्न अंग हो गया है। था तो पहले भी लेकिन वहां अनुच्छेद 370 लगे होने के कारण काफी कुछ अंतर था देश और कश्मीर के बीच। उन्होंने कहा कि इसके अंतर्राष्ट्रीय परिणाम तो उनके अधिक नहीं होंगे, लेकिन पाकिस्तान को इससे झटका लगा है। मोदी की सरकार को धन्यवाद है जो उन्होंने इतना बड़ा फैसला लिया है।