मेरठ। जुलार्इ के आखिर में वेस्ट यूपी-एनसीआर में तीन-चार दिन हुर्इ रिकार्डतोड़ बारिश के बाद इन इलाकों में गर्मी बढ़ गर्इ है। उमस के कारण लोग फिर बिना बिजली परेशानी झेल रहे हैं। सावन का महीना चल रहा है, इन चार दिनों को छोड़ दें तो बारिश वैसी नहीं हुर्इ, जैसी होनी चाहिए। मौसम वैज्ञानिकों ने अच्छी बारिश के लिए फिर संभावनाएं जतार्इ हैं, लेकिन उससे पहले कुछ जनपदों में हल्की बारिश के आसार भी हैं।