22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / अलविदा जुमे के बाद बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, ये सामान बन रहे युवाआें की पसंद, देखें वीडियो

अलविदा जुमे के बाद बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, ये सामान बन रहे युवाआें की पसंद, देखें वीडियो

मेरठ के बाजारों में देर रात तक रहती है रौनक कपड़े, चूड़ियों आैर ज्वैलरी की दुकानों पर भीड़ र्इद पर नए फैशन के मुताबिक कर रहे खरीदारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Jun 2019, 12:01 PM IST

meerut

अलविदा जुमे के बाद बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, ये सामान बन रहे युवाआें की पसंद, देखें वीडियो

मेरठ। रमजान माह में अलविदा जुमा होने के बाद से ईद को लेकर बाजार सज गए हैं। ईद से पहले लोग इसकी तैयारियों को लेकर खरीदारी में जुट गए हैं। घंटाघर बाजार, हापुड़ अड्डा मार्केट समेत शहर के मुख्य बाजारों में चहल-पहल बढ़ गर्इ है, जो देर रात तक देखने को मिल रही है। सबसे खास त्योहार र्इद के लिए तैयारियां भी खास होती हैं। एक तरफ जहां नौजवान ईद की नमाज के लिए तैयारियों में जुटे हैं तो दूसरी तरफ महिलाएं अपने लिए नए कपड़े, चूड़ियां, ज्वैलरी की खरीदारी कर रही हैं। संभवतः र्इद पांच जून को मनार्इ जाएगी।

यह भी पढ़ेंः VIDEO: अलविदा जुमे पर मांगी देश में अमन की दुआ

जरकन आैर जयपुरी चूड़ियों की डिमांड

चूड़ियों की दुकान करने वाले शाहरूख ने बताया कि इस बार महिलाओं के बीच कांच की चूड़ियों की डिमांड अधिक है। जरकन और जयपुरी चूड़ियां महिलाएं पसंद कर रही हैं। इस बार बाजारों में खरीदारी को लेकर काफी भीड़ है। अलविदा जुमा की नमाज अदा करने के बाद बाजारों में चहल-पहल और अधिक बढ़ी है। कपड़ों और चूड़ियों की दुकानों में खास रौनक देखने को मिल रही है। चूड़ी विक्रेता मोहम्मद अरशद का कहना है कि जीएसटी के कारण कांच की चूड़ियों पर असर पड़ा है। जरकन की चूड़ियों की डिमांड अधिक है। वहीं जयपुरी कड़े भी महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम धार्मिक नेता ने हिजरत को लेकर के लिए कही ये बड़ी बात

गर्मी में हल्के कुर्ते-पायजामे बने पसंद

दूसरी ओर मौसम ने भी बेरूखी अपनाई हुई है। इस साल ईद बाजारों में तेज गर्मी के कारण हल्के-कुर्ते पायजामे पसंद किए जा रहे हैं। वहीं महिलाएं अपनी खास खरीदारी के लिए घंटाघर के मीना बाजार का रुख कर रही हैं। खरीदारी में सबसे ज्यादा रौनक मुस्लिम महिलाओं की है। मुस्लिम महिलाएं इस बार ईद पर नये फैशन के मुताबिक खरीदारी की तैयारी कर रही हैं, ताकि ईद पर मुस्लिम तहजीब और पहनावे के मुताबिक ज्यादा बेहतर लुक अपनाया जाए।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..