31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद एसटीएफ को जांच में मिले नए तथ्य, इससे यहां मचा हुआ है हड़कंप

मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 13 Jul 2018, 12:59 PM IST

मेरठ। बागपत जेल में माफिया डाॅन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद कुछ नए तथ्य सामने आ रहे हैं। उसके आपराधिक मामलों में पुलिस व एसटीएफ जांच में जुटी हुर्इ है। एसटीएफ के सूत्रों की मानें तो मुन्ना बजरंगी को जेल में मारे जाने की घटना के बाद जांच में कर्इ एेसे तथ्य सामने आए हैं, जिनकी गहन जांच के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः कांवड़ यात्रा इस तारीख से हो जाएगी शुरू, शासन आैर प्रशासन की इस बार हैं ये विशेष तैयारियां

कर्इ बिल्डरों के संपर्क में था

मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या के बाद एसटीएफ ने इस कुख्यात की आपराधिक दुनिया खंगालनी शुरू कर दी है। जांच में एसटीएफ को चौंकाने वाले एेसे तथ्य मिले हैं, जिन पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा। एसटीएफ का कहना है कि मुन्ना बजरंगी के संपर्क में मेरठ के कर्इ बिल्डर थे। ये संपर्क किस तरह का था, इसकी जांच एसटीएफ कर रही है। एसटीएफ इस संपर्क के दो बिन्दुआें पर काम कर रही है, एक तो क्या मुन्ना बजरंगी इनसे अवैध वसूली करता था, दूसरे बजरंगी व उसके गुर्गे बिल्डरों के लिए काम करते थे। एसटीएफ के खुलासे के बाद यहां के बिल्डरों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पुलिस अफसर यह जांच कहां तक पहुंची, इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया, लेकिन जांच में आए इस नए तथ्य से बिल्डरों में अफरातफरी का माहौल है।

यह भी पढ़ेंः इस तरह रिमोट कंट्रोल से घरों में की गर्इ 30 करोड़ की बिजली चोरी

तैयार की जा रही है सूची

बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद मेरठ जिला कारागार में खलबली मची हुर्इ है। जेल प्रशासन अपराधियों की सूची तैयार कर रहा है, साथ ही उन कुख्यात बदमाशों की सूची भी तैयार की जा रही है, जो संभवत़ः दूसरी जेल में शिफ्ट होंगे।

यह भी पढ़ेंः क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मुश्किल के दौर से उबारेंगी मेरठ की ये चीजें

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश