रार्धना गांव के मदरसे में जहां हमेशा चहल-पहल रहती थी वहां पर भी छापेमारी के बाद से पढ़ने वाले छात्रों की संख्या नहीं के बराबर है। यही कारण है कि मदरसे में चहल-पहल कम ही है। वहीं फरार नईम का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। वैसे परिजनों का और घर की महिलाओं का कहना है कि नईम पुलिस की गिरफ्त में है। तभी उसका कोई पता नहीं चल रहा है, जबकि पुलिस और एनआईए के अधिकारी नईम की तलाश में जोरों से लगे हुए हैं। रार्धना में एनआईए की छापेमारी से पहले ही स्लीपिंग माॅड्यूल्स नईम फरार हो गया था। उसकी तब से ही तलाश की जा रही है। नईम की उम्र मुश्किल से 16 साल के लगभग है। लोगों का मानना है कि अगर उसने देश विरोधी तत्वों का अगर साथ दिया होगा, तो जरूर उसको बहकाया है जिसके कारण वह ऐसा कोई काम कर गया। वहीं लोगों का कहना है कि अगर उसने कुछ किया नहीं तो वह भागा क्यों। उसको सामने आकर पुलिस को सब कुछ बता देना चाहिए।