मेरठ।ICC world cup 2019 में टीम इंडिया मैच दर मैच लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है और बड़ी से बड़ी टीम को मात दे रही है। हालांकि इंग्लैंड में यहां तक के सफर में ओपनर शिखर धवन को चोटिल होने के कारण टीम से बाहर होना पड़ा है। वहीं पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मेन बॉलर भुवनेश्वर कुमार के पैर की मसल्स में खिंचाव के कारण बीच मैच में उन्हें आराम दिया गया। उन्हें 22 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भी आराम दिया जा सकता है। इससे साफ है कि कप्तान विराट कोहली और टीम प्रबंधन दोनों चाहते हैं कि भुवनेश्वर जल्दी से जल्दी फिट हों और मैदान पर लौटें, क्योंकि एक भुवनेश्वर ही हैं जो अपनी इन-आउट स्विंग से कहर बरपा सकते हैं। ये पिछले तीन मुकाबले में वह साबित भी कर चुके हैं। हालांकि भुवनेश्वर कुमार की चोट पैर के मसल्स में खिंचाव भर है, आेपनर शिखर धवन की चोट गंभीर थी, तभी उनका रिप्लेस किया गया।