31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेरठ में हुए बवाल का वीडियो वायरल होने से हड़कंप, शासन तक पहुंचा मामला

पुलिस ने एक को पकड़ा, तीन आरोपी अभी भी फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 2 Aug 2018, 9:51 AM IST

meerut

मेरठ में हुए सांप्रदायिक बवाल का वीडियो वायरल होने से हड़कंप, शासन तक पहुंचा मामला

मेरठ। सोमवार की शाम कोतवाली क्षेत्र के मोरीपाड़ा मौहल्ले में हुए खूनी साम्प्रदायिक बवाल का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद से भाजपा और हिन्दू संगठनों ने आरोपियों की धड़पकड़ के लिए पुलिस पर दबाव डालना शुरू कर दिया है। सांप्रदायिक मारपीट की गूंज लखनऊ तक गूंजी। जिसका असर हुआ कि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मारपीट के एक आरोपी फैजान को गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन अन्य की तलाश में पुलिस ताबड़तोड़ दबिश दे रही है।

वेस्ट यूपी की सबसे बड़ी तमंचा फैक्ट्री पकड़ने के बाद पुलिस अफसर अपना सिर पकड़कर बैठ गए, कुएं से होती थी सप्लार्इ

तीन आरोपी फरार, एक को पुलिस ने पकड़ा

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि देर रात फैजान को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरार चल रहे अन्य तीन नामजद आरोपी सलमान, रेहान और शान सहित अन्य अज्ञात की तलाश में पुलिस कई स्थानों पर दबिश दे रही है। अदालत से तीनों नामजद आरोपियों के एनबीडब्लू जारी कराने का प्रयास किया जा रहा है। सीओ कोतवाली का दावा है कि घटना के जिम्मेदार सभी आरोपी शीघ्र ही सलाखों के पीछे होंगे।

छात्रा को गंभीर रूप से घायल करने के बाद बेकाबू ट्राले से बचे कर्इ कांवड़िए, इसके बाद उन्होंने हाइवे पर यह किया

पिता-पुत्रों काे पीटने से तनाव बढ़ा

बताते चलें कि सोमवार की शाम मोरीपाड़ा निवासी राकेश शर्मा और उनके बेटों राहुल शुक्ला, शिवम शुक्ला व राजन शुक्ला पर गैर सम्प्रदाय के युवकों ने हमला बोल दिया था। विवाद सड़क पर खड़ी स्कूटी को हटाने को लेकर शुरू हुआ था। जो दो सम्पद्रायों के बीच मारपीट में बदल गया। मौका रहते अगर शुक्लों के चौक से भीड़ मौके पर नहीं पहुंचती तो हमलावर कुछ भी कर सकते थे। हमलावरों ने पिता-पुत्रों को जमकर पीटा था। जिसके बाद क्षेत्र में तनाव के हालात बन गए थे। घटना के बाद से मौके पर भारी मात्रा में फोर्स तैनात है। उधर, हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर कड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में रात-दिन एक किए हुए है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक सम्प्रदाय विशेष के लोग किस तरीके से युवकों को पीट रहे हैं। जिन्हें बचाने वाला भी मौके पर कोई नहीं है।

यह भी पढ़ेंः वेस्ट यूपी में भीम आर्मी के कारण मायावती की बढ़ी चिंता, अपने कार्यकर्ताआें को इस तरह किया आगाह

बोले भाजपाई

सम्प्रदायिक मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा नेता और शास्त्रीनगर मंडल के अध्यक्ष संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि यह मेरठ से हिन्दुओं के पलायन की साजिश है। पुराने मेरठ में अधिकांश स्थानों पर एक सम्प्रदाय विशेष ने इस तरह के हालात पैदा कर दिए हैं कि उन क्षेत्रों से हिन्दू पलायन कर जाए। मोरीपाड़ा की घटना भी इसी का हिस्सा है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश