25 मर्इ की रात को सहारनपुर कोतवाली देहात में पुलिस जब चेकिंग कर रही थी तो इंस्पेक्टर पवन चौधरी ने दो बाइक पांच बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया तो ये भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा किया तो इन युवकों ने पुलिस पर फायर कर दिया। कुछ आगे जाने पर पुलिस ने इन पांचों को घेर लिया। इसके बाद हुर्इ मुठभेड़ में पकड़े बदमाशों की पहचान शुभम, चांद, सचिन, धर्म सिंह उर्फ अर्जुन आैर रोहित सभी निवासी कंकरखेड़ा के रूप में हुर्इ। इनमें दो को पुलिस की गोली लगी। पुलिस ने इनके पास से दो बाइक, पिस्टल, तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी मेरठ नितिन तिवारी का कहना है कि कंकरखेड़ा में ऑटो चालक की हत्या के पर्दाफाश में तीन परिवारों के खात्मे की कहानी छिपी हुई थी। पुलिस ने हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।