30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ब्राह्मण युवतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल, थाने का घेराव करके दिया अल्टीमेटम

एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने साइबर सेल को मामले की जांच सौंपी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 Aug 2018, 8:44 PM IST

meerut

ब्राहमण युवतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बवाल, थाने का घेराव करके दिया अल्टीमेटम

मेरठ। मेरठ के खरखौदा थाना क्षेत्र में ब्राह्मण युवतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर तनाव हो गया है। ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोगों ने थाने पहुंचकर आपत्ति दर्ज की और आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ब्राहमण समाज के लोगों ने बताया कि फेसबुक पर अरूण जाटव नाम की आईडी से यह पोस्ट की गई है, जिसमें ब्राह्मण समाज की युवतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में मुस्लिम महिलाआें ने उठायी फतवों के खिलाफ आवाज, कही ये बड़ी बातें

ब्राह्मण समाज केे लोगों में आक्रोश

इस टिप्पणी को ब्राह्मण समाज के लोगों ने देखा तो उनमें रोष व्याप्त हो गया। धीरे-धीरे आपत्तिजनक पोस्ट की खबर पूरे कस्बे और आसपास के इलाके में फैल गई। इतना ही नहीं इस आपत्तिजनक पोस्ट को सोनू कुमार नामक युवक ने अपनी फेसबुक आईडी पर शेयर भी किया है। वहीं, फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट देखते ही ब्राह्मण समाज के लोगों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में लोग खरखौदा थाने पहुंचे और आरोपी युवकों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई करने में पुलिस ने देरी की या फिर आनाकानी तो वह धरना-प्रदर्शन के लिए मजबूर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः ड्राइवर ने सर्राफ को चकमा दिया दिल्ली में, रिपोर्ट दर्ज हुर्इ मेरठ में, कानपुर से इतना माल बरामद हुआ कि एसएसपी की मेज पड़ गर्इ छोटी

कार्रवार्इ को लेकर अल्टीमेटम दिया

दूसरी ओर ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों को जब इसकी जानकारी लगी तो उनमें भी रोष फैल गया। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए अल्टीमेटम दिया हैं। समाज के पदाधिकारियों का कहना है कि अगर पुलिस प्रशासन ने समय से आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। इंस्पेक्टर राजेन्द्र त्यागी का कहना है कि मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। इस बारे में एसएसपी राजेश कुमार पांडेय से बात की गई तो उनका कहना था मामले की जांच साइबर सेल से कराई जा रही है। जो भी आरोपी होगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। माहौल खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

माहौल खराब करने की कोशिश तो नहीं

ब्राह्मण समाज की युवतियों के लिए आपत्तिजनक पोस्ट डालना कहीं कांवड़ यात्रा के दौरान माहौल खराब करने की कोशिश तो नहीं है। इसकी जांच भी की जा रही है। पोस्ट ऐसे समय में की गई है जबकि कांवड़ यात्रा का पूरा जोर है और पुलिस-प्रशासन कांवड़ यात्रा की व्यवस्था में व्यस्त है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश