मेरठ। सीएए (CAA) को लेकर देश भर में चल रहे विरोध करने वालों ने अब दूसरा रास्ता अपना लिया है। अब विरोध के लिए कानून का सहारा लिया जा रहा है। इसके मद्देनजर आज शहरकाजी (Shahar Qazi) के नेतृत्व में कई सामाजिक संगठन (Social Organizations) के पदाधिकारी कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कमिश्नर को 35 हजार लोगों का हस्ताक्षरित प्रार्थना पत्र सौंपते हुए इसे चीफ जस्टिस (Chief Justice) को भेजे जाने की मांग की।