ऐसे चढ़े थे दोनों भाई पुलिस के हत्थे
फलावदा पुलिस ने कुछ दिन पूर्व एक संदिग्ध ट्रेलर ट्रक के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया था। ट्रक में सवार फलावदा निवासी बाबू और पंजाब निवासी रंजीत ने बताया कि अकबर, सलमान और शमीम फरार हो गये हैं। बाद में पुलिस ने तीनों भाइयों को गिरफ्तार किया था। अकबर पर असम और पूर्वोत्तर राज्यों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस की जांच में पता चला था कि अकबर बंजारा असम से दो लाख का इनामी है। वहां पर उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। सूचना पर गत गुरुवार पहुंची असम पुलिस गो तस्कर अकबर बंजारा और उसके भाई सलमान को जेल से असम ले गई थी। वहीं स्थानीय पुलिस को दो लाख रुपये इनाम की राशि सौंपी गई थी।