31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश के सिपाहियों ने कैराना में डेरा डाला, भाजपा पर दिया बड़ा बयान

भाजपा की पूरी टीम उप चुनाव के लिए जुटी हुर्इ, तो जवाब देने के लिए सपार्इ ने भी कमर कसी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 9:40 PM IST

meerut

अखिलेश के सिपाहियों ने कैराना में डेरा डाला, भाजपा पर दिया बड़ा बयान

मेरठ। कैराना उपचुनाव के दिन नजदीक आते जा रहे हैं। पूरे देश और प्रदेश की नजरें कैराना और नूरपुर उपचुनाव पर लगी है। शामली-कैराना से भाजपा प्रत्याशी को चुनाव जितवाने के लिए जहां सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं। मदद के लिए मेरठ से भाजपाई पदाधिकारियों की खेप किसी न किसी रूप में चुनाव प्रचार की कमान संभाले हैं, वहीं अब समाजवादी पार्टी ने भी मेरठ से सपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियाें को कैराना में चुनाव प्रचार की कमान सौंपी है। मेरठ से कई समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने कैराना कूच किया है। इनमें पार्टी के पूर्व विधायक और सपा सरकार में मंत्री रहे शाहिद मंजूर भी कैराना में गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः रमजान को लेकर योगी के इस मंत्री ने दिया बड़ा बयान

यह भी पढ़ेंः सिंघम यहां रात को उतरे सड़क पर, पुलिसवालों में मचा एेसा हड़कंप

भाजपा के लिए ताबूत में आखिरी कील

'पत्रिका' से उनकी कैराना चुनाव के बारे में बात हुई तो उन्होंने कहा कि कैराना चुनाव वाकई इस बार दोनों पक्षाें के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। भाजपा के लिए भी और गठबंधन के लिए भी। गठबंधन के चुनाव जीतने के बाद यह साफ हो जाएगा कि भाजपा को हराने के लिए मजबूत गठबंधन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कैराना चुनाव भाजपा के लिए ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। शाहिद मंजूर ने कहा कि कैराना की जनता और वहां के वोटरों को पता है कि भाजपा की दाल अब वहां नहीं गलने वाली। भाजपा के पक्ष में कहीं हवा नहीं है। भाजपा कैराना उपचुनाव में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर रही है। शामली और कैराना में उप्र की पूरी सरकार डेरा डाले हुए है। जिससे साफ है कि भाजपा घबराई हुई है और वह किसी भी कीमत पर कैराना और नूरपुर चुनाव जीतना चाहती है। जबकि दोनों जगह में चुनाव स्थिति गठबंधन प्रत्याशी की मजबूत है। मेरठ से जिन लोगों को चुनाव प्रचार के लिए भेजा गया है उनमें गोपाल अग्रवाल के अलावा जिलाध्यक्ष राजपाल चौधरी, पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री कुलदीप उज्ज्वल आदि भी कैराना में चुनाव प्रचार के लिए कैंप किए हुए हैं।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में 'माॅर्निंग रेड' पड़ी तो पकड़े गए इतने बिजली चोर, हुर्इ बड़ी कार्रवार्इ

यह भी पढ़ेंः पाॅश इलाके के मार्केट से दिनदहाड़े विवाहिता का अपहरण कर हाइवे पर चलती कार में गैंगरेप

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश