2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शराब माफियाओं ने लूटी एके 47, पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मेरठ के खादर में दबिश देने गई थी पुलिस टीम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 12 Jul 2018, 3:21 PM IST

meerut

शराब माफियाओं ने लूटी एके 47, पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

मेरठ। योगी राज में खाकी की दुर्गत हो रही है। खाकी का खौफ बदमाशों पर तो रहा नहीं, अब माफियाओं पर भी उनका कोई भय दिखाई नहीं दे रहा। शराब तस्करी की सूचना पर किठौर पुलिस ने खादर में छापेमारी की। माफियाओं की टीम ने पुलिस पार्टी को घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया। पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

यह भी पढ़ेंः इस विश्वविद्यालय के वर्तमान आैर पूर्व वीसी समेत 13 भ्रष्टाचार आैर धोखाधड़ी में दोषी मिले, होगी बड़ी कार्रवार्इ

पुलिस पर हमला, घेरकर पिटार्इ

किठौर थाना क्षेत्र में दुस्साहस की सीमा पार करते हुए शराब माफियाओं ने पुलिस पर हमला करके एक कांस्टेबल की एके 47 लूट ली और पुलिस पार्टी की घेरकर पिटाई की। घटना के बाद पुलिस घंटाें मामले को दबाए रखा। बाद में ताबड़तोड़ दबिश देकर कुछ आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए बड़ी मुश्किल से राइफल बरामद कर ली। सूत्रों के अनुसार साइफन चौकी पर तैनात कांस्टेबल एक होमगार्ड के साथ खादर क्षेत्र स्थित असगरीपुर गांव में नहर की पटरी पर गया था। इसी दौरान कुछ शराब माफियाओं ने कांस्टेबल और होमगार्ड पर हमला बोल दिया। दोनों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया।

यह भी पढ़ेंः इस तरह रिमोट कंट्रोल से घरों में की गर्इ 30 करोड़ की बिजली चोरी

हमले की पीछे बतार्इ गर्इ उगाही वजह

हमले के पीछे की वजह अवैध उगाही बताई जा रही है। बताया जाता है कि माफिया के गुर्गो ने कांस्टेबल और होमगार्ड के साथ मारपीट करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। इस दौरान कांस्टेबल की एके 47 राइफल भी लूट ली। किसी तरह मौके से निकलकर भागे पुलिसकर्मियों ने थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी, तो थाने से लेकर सीओ कार्यालय तक हड़कंप मच गया। सीओ और इंस्पेक्टर के मोबाइल घंटों स्विच आॅफ आते रहे। इसी दौरान पुलिस ने भारी-भरकम फोर्स के साथ गांव में दबिश देकर कुछ आरोपियों को हिरासत में ले लिया। वहीं, सिपाही से लूटी गई एके 47 भी बरामद कर ली गई। इस मामले में जानकारी करने पर एसपी देहात राजेश कुमार ने बताया कि दबिश के दौरान शराब माफिया के परिवार की महिलाएं पुलिस से भिड़ गई थीं। इस दौरान एक राइफल जमीन पर गिर गई थी, जो तत्काल बरामद हो गई। इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़ेंः क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मुश्किल के दौर से उबारेंगी मेरठ की ये चीजें

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश