एडीजी जोन प्रशांत कुमार, आईजी रेंज आलोक सिंह के साथ-साथ जिलों के एसएसपी मौजूदा माहौल पर विशेष नजर रख रहे हैं। इनमें मेरठ, बागपत, हापुड़, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, सहारनपुर, नोएडा व शामली जिले शामिल हैं। पुलिस अफसरों का कहना है कि अयोध्या फैसले से पहले शरारती तत्वों के साथ-साथ उनके परिवारों पर भी नजर रखी जाएगी और कुछ गड़बड़ी मिलने पर इनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आईजी आलोक सिंह का कहना है कि अयोध्या मामले पर फैसले से पहले कानून व्यवस्था प्राथमिकता है। इसकेे लिए दोनों वर्गों के लोगों से बातचीत और बैठकें चल रही हैं। पूरे माहौल पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, कुछ गड़बड़ी कहीं मिली है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।