31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस वजह से तीन दिन लगातार सभी बैंक रहेंगे बंद, एटीएम भी हो सकते हैं खाली

इस महीने यह दूसरा मौका है जब तीन या इससे ज्यादा दिन के लिए बैंक बंद हुए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 21 Sep 2018, 3:29 PM IST

मेरठ। बैंक की एक दिन ही छुट्टी हो जाए तो लोगों को रुपये-पैसे की दिक्कत होने लगती है, क्योंकि एटीएम पर सीधा असर पड़ता है आैर पैसा निकालने वालों की लंबी लाइनों से जूझना पड़ता है। अगर बैंकों में तीन दिन की छुट्टी हो जाए तो समझिए लोगों को कितनी दिक्कतें उठानी पड़ेंगी। लोगाें की ये दिक्कतें अभी से शुरू हो गर्इ हैं। अगले तीन बैंक बंद रहेंगे आैर जनपद के एटीएम अभी से खाली होने लगे हैं।

यह भी पढ़ेंः मायावती इस समीकरण के कारण हैं मजबूत स्थिति में, भतीजे अखिलेश को दिखा सकती हैं ठेंगा

21 से 23 सितंबर तक बैंकों में अवकाश

बैंकों में 21 से 23 सितंबर तक अवकाश है। 21 सितंबर को मुहर्रम की छुट्टी है। 22 सितंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में छुट्टी रहेगी, क्योंकि बैंकों में शनिवार को काम करने को नया आदेश यह है कि महीने के दूसरे आैर चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। इस वजह से 22 सितंबर शनिवार को बैंकों में अवकाश रहेगा। इससे अगले दिन रविवार को बैंकों में छुट्टी रहेगी। लगातार तीन दिन तक बैंक बंद रहने से एटीएम 21 सितंबर शुक्रवार को दोपहर बाद से खाली होने लगे हैं। शहर में कर्इ जगह एटीएम से पैसा निकालने वालों की लंबी लाइनें लगी हुर्इ मिली।

यह भी पढ़ेंः Lunar Eclipse 2018: पितृ पक्ष की शुरुआत में पड़ेगा चंद्र ग्रहण, इन राशियों के लोगों के लिए होगा लाभकारी

सितंबर में यह दूसरा मौका है

सितंबर महीने में यह दूसरा मौका है, जब बैंक लगातार तीन से ज्यादा दिन के लिए बंद हो रहे हैं। इस महीने की पहली तारीख से पांच सितंबर तक पांच दिनों के लिए बंदी रही थी, तब भी लोगों को बिना रुपये-पैसे तंगी झेलनी पड़ी थी। शनिवार, रविवार, जन्माष्टमी आैर दो दिवसीय हड़ताल के कारण बैंक पांच दिन बंद रहे थे। इस बार तीन दिन के लिए सभी बैंकों में अवकाश रहेगा तो लोगों रुपये-पैसे के लिए अभी से दिक्कतें शुरू हो गर्इ हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश