लिसाड़ी गेट क्षेत्र में राजकीय कन्या इंटर कालेज में छेड़छाड़ का दूसरा मामला हुआ। यहां पहले से ही छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की शिकायतें पुलिस के पास पहुंची थी और यहां एंटी रोमियो स्कावयड को भी स्कूल खुलने और छुट्टी होने के समय तैनात किया गया था। कुछ दिन तो यहां सख्ती रही, लेकिन फिर कोई नहीं मिला। इसी का फायदा उठाकर दो बाइक सवार युवकों ने नाला पुल पर रोक लिया। इन मनचलों ने छात्राओं से इनके मोबाइल नंबर मांगे। इस पर छात्राओं ने इनका विरोध किया। इसी बीच दो छात्राओं के परिजन वहां पहुंच गए और मनचलों को पकड़ने का प्रयास किया। चारों मनचले हापुड़ रोड की ओर भाग निकले। इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट नजीर अली खान का कहना है कि पुलिस स्कूल के आसपास गश्त करती है। मनचलों की पहचान करके इनकी गिरफ्तारी की जाएगी।