जागृति विहार में नेशनल हाॅकी चैंपियनशिप में कर्इ बार शिरकत कर चुकी खिलाड़ी अपनी बहन के साथ रहती है। घर के पास रहने वाले युवकों ने दोनों बहनों को परेशान किया हुआ है। आरोप है कि युवक हाॅकी खिलाड़ी और उसकी बहन से छेड़छाड़ करते हैं और विरोध करने पर अपहरण करने की धमकी देते हैं। मनचलों के डर से नेशनल हाॅकी खिलाड़ी और उसकी बहन करीब 20 दिन से अपने घर में कैद होकर रह गई। यह हाॅकी खिलाड़ी यूपी महिला हाॅकी टीम की आेर से उड़ीसा, झारखंड, हरियाणा, पंजाब में नेशनल हाॅकी चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी है।