फिश एक्वेरियम घर में रहने से कमरे की सुंदरता तो बढ़ती ही है, साथ ही घर के वास्तुदोष भी कम होते हैं। इसमें तैरती छोटी-बड़ी रंग बिरंगी मछलियां मन को शांत रखती हैं। एक्वेरियम में नौ मछलियां रखना शुभ माना जाता है। प्रत्येक मछली कुंडली के नौ ग्रहों का प्रतिनिधित्व करती हैं, इसलिए एक्वेरियम में नौ मछलियों से कम नहीं होनी चाहिए। इनमें आठ मछलियां सुनहरे या लाल रंग की होनी चाहिए आैर एक काले रंग की मछलियां होनी चाहिए। एक्वेरियम के लिए मछलियां खरीदने जाएंगे, तो मछलियां जोड़े के तौर बेची-खरीदी जाती हैं, इसलिए यह संख्या फिश टैंक के अनुसार नौ से ज्यादा भी हों, तो कोर्इ बात नहीं। पंडित महेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि ज्योतिष शास्त्र में एेसा माना जाता है कि जब कोर्इ मछली मरती है तो वह मछली आने वाली विपत्ति अपने साथ ले जाती है। इसलिए जिस रंग की मछली मर जाए, तो उसी रंग की एक्वेरियम के लिए लानी चाहिए। उनका मानना है कि मछलियाें के रंग के साथ-साथ इनका सही रखरखाव भी उतना ही महत्वपूर्ण है। लोग अमूमन नारंगी, गोल्डन, काली, लाल मछली अपने एक्वेरियम में रखते हैं। वैसे आठ सुनहरी आैर एक काले रंग की मछली पालना सबसे अच्छा माना गया है।