31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दुष्कर्म के आरोपी दो भाइयों को पकड़ने गर्इ पुलिस की एेसी हुर्इ फजीहत, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे

दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल समेत दो घायल, मेरठ के थाना किठौर क्षेत्र का मामला  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 23 May 2018, 1:14 PM IST

meerut

दुष्कर्म के आरोपी दो भाइयों को पकड़ने गर्इ पुलिस की एेसी हुर्इ फजीहत, मामला जानकर हैरान रह जाएंगे

मेरठ। योगी राज में खाकी का भय लोगों के बीच कितना है इसकी एक बानगी किठौर में देखने को मिली। जब आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ही दुस्साहसिक तरीके से हमला बोल दिया गया और खाकी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। मौके पर थाना किठौर का फोर्स पहुंचा तब जाकर खाकी को बचाया जा सका। खाकी पर हमले के आरोपी पुलिस बल के पहुंचने के बाद फरार हो गए।

यह भी पढ़ेंः यूपी के इस शहर में 'माॅर्निंग रेड' पड़ी तो पकड़े गए इतने बिजली चोर, हुर्इ बड़ी कार्रवार्इ

यह भी पढ़ेंः पाॅश इलाके के मार्केट से दिनदहाड़े विवाहिता का अपहरण कर हाइवे पर चलती कार में गैंगरेप

हेड कांस्टेबल आैर पीड़िता का पिता घायल

दुष्कर्म के आरोपियों को पकड़ने आई दिल्ली पुलिस पर हमला बोल दिया गया। इसमें एक हेड कांस्टेबल समेत दो गंभीर घायल हो गए। यही नहीं बल्कि परिजनों ने आरोपी को भी पुलिस के हवाले से छुड़ा लिया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी हसन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। किठौर थाना क्षेत्र निवासी अनब और हसन दिल्ली में सदर थाना क्षेत्र के एक मकान में किराए पर रहते थे। इस बीच उन्होंने मकान मालिक की बेटी की अश्लील फोटो खींच लिए और फिर उसे ब्लैकमेल करने लगे। किशोरी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। यह घटना बीते 20 मई की है। पुलिस के मुताबिक किशोरी घर में अकेली थी। इस बीच दोनों भाइयों ने बुरी नीयत से किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी को बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने परिजनों को आपबीती बताई तो वे हैरान रह गए। पीड़िता के पिता ने उसी दिन दिल्ली के सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित पिता का आरोप है कि 20 मई तो मेरी बेटी (14) घर पर अकेली थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़ित पिता ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई की मांग की थी।

यह भी पढ़ेंः ये दो वजह बदलकर न रख दे कैराना चुनाव, जानिए इनके बारे में

यह भी पढ़ेंः पहली बार अभियान में शामिल होगी यह वैक्सीन, बच्चों को मिलेगी राहत

आरोपियों में से एक को पकड़ा

एसआई मुकेश और हेड कांस्टेबल सतीश दोनों आरोपी भाइयों को पकड़ने के लिए मेरठ आए थे। पुलिस रेप पीड़िता के पिता को भी साथ में लाई थी। जहां आरोपियों के परिजनों ने पुलिस के साथ जमकर हाथापाई कर दी अौर दौड़ाकर पीटा। इसमें हेड कांस्टेबल सतीश और पीड़िता का पिता घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस के एसआई मुकेश का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि आरोपी और पुलिस पर हमले करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश