Atiq Ahmed: माफिया अतीक अहमद की मेरठ निवासी बहन आयशा नूरी के घर शुक्रवार को पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। अतीक अहमद की बहन पर उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों की आर्थिक और भागने में मदद करने के मामले में प्रयागराज पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की है। आयशा नूरी भी फरार चल रही है। आयशा नूरी ने अभी तक सरेंडर नहीं किया है। उमेश पाल हत्याकांड मामले में अतीक अहमद के बहनोई डॉ. अखलाक को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उमेश पाल हत्याकांड के बाद जब असद और शाइस्ता फरार हुए थे उसके बाद अतीक अहमद की मेरठ निवासी बहन आयशा नूरी चर्चा में आई थी।