2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिलाआें काे ठगने में माहिर है यह ‘बबली’, इसे पकड़ने में लोगों ने बुना यह जाल

परिवार के लोगों ने भी महिला का साथ नहीं दिया, थाने में तहरीर के बाद पूछताछ जारी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 5 May 2018, 1:41 PM IST

meerut

मेरठ। एक महिला ने बबली बनकर महिलाओं को ही झासे में ही ले लिया और उन्हें लोन दिलाने के नाम पर उनसे लाखों की ठगी कर चम्पत हो गई। पीड़ितों की मानें तो महिला दो सौ महिलाओं को चूना लगा चुकी है। हैरानी की बात बबली ने ठगी के रूपयों से पहले अपना कर्ज उतारा और उसके बाद बुटीक खोल लिया। महिला की हकीकत का पता जब उसके परिजनों को चला तो उन्होंने ने भी उससे हाथ जोड़ लिये। इतना ही नहीं, महिला के पति ने महिला से संबंध होने से इनकार करते हुए मामले से अपने आपको अलग कर लिया।

यह भी पढ़ेंः इन दोनों ने चंद रुपये के विवाद में कोठा संचालिका की हत्या की, जानिए पूरा मामला

यह भी पढ़ेंः फिल्म 'सारांश' की पटकथा जैसी ही कहानी है इस मां की, साउदी अरब से सात महीने बाद मिला बेटे का शव

प्रधानमंत्री रोजगार योजना के नाम पर ठगी

नौचंदी क्षेत्र में पिछले कुछ माह में प्रधानमंत्री रोजगार योजना के नाम पर करीब दो सौ लोगों को ठगने वाली महिला को क्षेत्रवासियों ने दबोच लिया। महिला ने बताया कि उसने ठगी रकम से बुटीक खोल लिया है। सारथी संस्था के सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि पिछले करीब चार-पांच माह से ब्रहमपुरी की शारदा रोड निवासी महिला पूनम का कैलाशपुरी का आना-जाना था। पूनम लोन एजेंट होने का दावा करती थी। आरोप है उसने क्षेत्र की करीब दो सौ महिलाओं और पुरूषों को प्रधानमंत्री रोजगार योजना के अन्तर्गत एक-एक लाख के लोन दिलाने का झांसा दिया। आवेदकों से कमीशन के रूप में 15-15 सौ की रकम वसूलकर उनके बैंक खाते भी खुलवा दिए। इसके बाद पूनम लापता हो गई।

यह भी पढ़ेंः इन पाठ्यक्रमों से जुड़ी ये जानकारी नहीं पता तो परीक्षा फार्म हो जाएगा निरस्त

यह भी पढ़ेंः इस 17 साल के लड़के ने दुल्हन को शादी के दिन दिया ऐसा गिफ्ट, जानकर रह जायेंगे दंग

लोगों ने जुगत से पकड़ा

अचानक वह क्षेत्र में दिखार्इ दी तो पीड़ितों ने पूनम को बहाने से एक पीड़ित के घर बुला लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर पूनम ने बताया कि आवेदकों से कमीशन के रूप में वसूली गई रकम से उसने अपना कर्ज उतारा और बुटीक खोल लिया। पीड़ितों ने पूनम के पिता और भाई को मौके पर बुलाया तो उन्होंने भी महिला की गारंटी लेने से इनकार कर दिया। देर रात पहुंचे पीड़िता के पति प्रभाकर ने भी मामले से अनभिज्ञता जताते हुए हाथ खड़े कर दिए। जिसके बाद पीड़ितों ने आरोपी महिला व उसके पति को पुलिस के सुपुर्द करते हुए उनके खिलाफ तहरीर दी है। इस बारे में एसओ नौचंदी का कहना है कि आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित महिलाओं की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ेंः यूपी बोर्ड के छात्रों को स्नातक कक्षाआें में नहीं मिल पाएगा एडमिशन, जानिए इसकी बड़ी वजह

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश