
इस वजह से परेशान होकर मुस्लिम शख्स ने दी हिंदू बनने की चेतावनी
बागपत। कुछ दिन पहले चर्चा में आए बाबू खान ने अब धर्म परिवर्तन कर हिंदू बनने की चेतावनी दी है। उनका यहां तक कहना है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना प्रदर्शन भी करेंगे। न्याय न मिलने पर उन्होंने धर्म परिवर्तन की चेतावनी दी है।
यह भी पढ़ें:Kanwar Yatra 2018 : कांवड़ लेकर आए बाबू खान ने किया भगवान शिव का जलाभिषेक तो मुस्लिम युवकों ने दी यह सजा
हरिद्वार से लाए थे कांवड़
आपको बता दें कि रंछाड गांव निवासी बाबू खान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश करते हुए सावन माह में हरिद्वार से कांवड़ लेकर आए थे। बागपत में उन्होंने पुरा महादेव मंदिर व गांव के अन्य शिवमंदिरों पर गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया था। बाबू खान के इस कदम का कई लोगों ने स्वागत किया था जबकि कुछ उनके खिलाफ हो गए थे। 10 अगस्त को जब गांव की एक मस्जिद में नमाज अदा करने गए थे तो चार युवकों ने उन्हें नमाज पढ़ने से रोक दिया था। आरोप है कि युवकाें ने उनसे बदतमीजी भी की थी। उनके साथ गाली गलौज करके धक्का-मुक्की तक की गई थी।
पंचायत में सुनाया था ऐलान
बाबू खान ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की थी। इस मामले गांव के गणमान्य लोगों ने पंचायत कर बाबू खान को परेशान न करने का ऐलान सुनाया था। इसके बाद पुलिस ने भी तीन आरोपियों को शांति भंग में चालान कर दिया था। इसके बावजूद बाबू खान की मुश्किलें कम नहीं हुईं। उन्हें एक बार फिर से धमकी मिली। आरोप है कि जमानत पर आए आरोपियों ने उन्हें अंजाम भुगतने और सामाजिक बहिष्कार की चेतावनी दी थी। इसके बाद बाबू खान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने तक की धमकी दे डाली थी।
धर्म परिवर्तन की दी चेतावनी
अब पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट हाेकर उन्होंने धर्म परिर्वन की चेतावनी दे डाली है। उन्होंने बताया कि आरोपी उन्हें लगातार धमकी दे रहे हैं। यदि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की तो वह धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन जाएंगे।
Published on:
15 Aug 2018 01:33 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
