बताते चलें कि गत 29 सितम्बर को बागपत पुलिस के ट्वीटर अकाउंट पर एमडी सदरे आलम आईडी से पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व पुलिस अधिकारियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए पोस्ट डाली गई थी। इस मामले को एएसपी शैलेष कुमार पाण्डेय ने काफी गंभीरता से लिया है और टिप्पणी पोस्ट करने वाली आईडी के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर टिप्पणी पोस्ट करने वाला का पता लगाकर उसके विरूद्ध कार्रवाई करने के आदेश दिए।