30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवेक तिवारी हत्याकांड: प्रशांत चौधरी की पत्नी 32 करोड़ की जमीन की मालिक, सालाना कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

एप्‍पल के मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के बाद आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार को जेल भेज दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 3 Oct 2018, 5:56 PM IST

rakhi

विवेक तिवारी हत्याउकांड: प्रशांत चौधरी की पत्नी 32 करोड़ की जमीन की मालिक, सालाना कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश

मेरठ। एप्‍पल के मैनेजर विवेक तिवारी की हत्या के बाद आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी और संदीप कुमार को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच एसआईटी टीम द्वारा की जा रही है। वहीं प्रशांत चौधरी की पत्नी लगातार विरोध कर रही है और अपने पति को फंसाए जाने की मांग कर रही है। दरअसल, राखी मलिक मेरठ की रहने वाली है और वह एक करोड़पति घराने से आती हैं। वहीं प्रशांत चौधरी भी संपन्न घर से ताल्लुक रखता है। इतना ही नहीं, राखी के परिवार की सालाना आमदनी इतनी है कि हर कोई हैरान रह जाए।

यह भी पढ़ें : हत्‍यारोपी प्रशांत चौधरी की पत्‍नी राखी के पास है इतनी संपत्ति, जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

बता दें कि हत्यारोपी कांस्टेबल प्रशांत चौधरी की पत्नी राखी मलिक मेरठ के भदौड़ा गांव की रहने वाली है। उसी गांव के एक शख्‍स बताते हैं कि वह एक करोड़पति परिवार से आती हैं और अपनी सभी महिला पुलिसकर्मियों की मदद करती है। राखी के गांव के प्रदीप बताते हैं कि राखी बचपन से ही चंचल थी और वह कई बार गांव के ही लोगों से लड़ने लगती थी। इसी हरकत को देखकर लोग कहते थे कि ये लड़की एक दिन पुलिस में जरूर भर्ती होगी।

यह भी पढ़ें : इस तीर्थ नगरी के गंगाजल में आया जहरीला पानी, हजारों मछलियों की मौत के बाद मचा हाहाकार

इतनी है सालाना आए

भदौड़ा गांव में राखी के पास करीब 80 बीघा जमीन है जिस पर सिर्फ गन्ने की खेती होती है। इस जमीन की कीमत करीब 32 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं सिर्फ खेती से ही राखी मलिक के परिवार की करीब 10 लाख रुपये की सालाना आमदनी बताई जा रही है। इसमें राखी की सैलरी अलग है।

यह भी पढ़ें : एप्पल मैनेजर की हत्या के बाद यूपी पुलिस के ‘प्रशांत चौधरी’ ने फेसबुक पर शेयर की पोस्ट

गांव वालों को नहीं हो रहा विश्वास

राखी मलिक के पति प्रशांत चौधरी पर हत्या का आरोप लगने के बाद भदौड़ा गांव के लोग अचंभित हैं और उनका कहना है कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा कि प्रशांत ऐसा कोई काम कर सकता है। ग्रामीण प्रदीप के मुताबिक, गांव के लोगों को इस बात पर विश्वास नहीं हो रहा है कि प्रशांत ऐसा कर सकता है। जरूर कहीं न कहीं इसमें कोई चूक रही है, जिस कारण यह घटना घट गई।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश