मामला सूरज कुंड स्थित बजरंग दल कार्यालय का है। यहां से कुछ ही दूरी पर एक परिवार रहता है। परिवार का बच्चा अक्सर खेलते हुए वहां पर चला जाया करता था। आरोप है कि रोज की तरह जब यह बच्चा बुधवार को कार्यालय के बाहर खेल रहा था, तभी संगठन के पदाधिकारी ने बच्चे को जबरन कार्यालय में खींच लिया और उसके साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर जब लोग दौड़े तो आरोपी ने बच्चे को जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। किसी तरह बालक अपने घर पहुंचा और परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद आगबबूला हुए परिजनों ने सूरजकुंड पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।