2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलवे रिजर्वेशन करवाने या टिकट लेने से पहले हो जाए सतर्क, वरना हो सकती है जेल

ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे हैं तो रिजर्वेशन या फिर टिकट लेने से पहले यह जानकारी उन लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकती है। जो रिजर्वेशन या टिकट किसी दलाल या फिर एजेंट के माध्यम से लेते हैं। अब रेलवे ने इसको लेकर यात्रियों के लिए अलर्ट जारी किया है। रेलवे का कहना है कि लोग यात्रा के लिए रिजर्वेशन कराने या किसी एजेंट से टिकट लेने के चक्कर में कतई न पड़े।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 11 Nov 2021, 5:39 PM IST

train.jpg

मेरठ. रेलवे ने रिजर्वेशन कराने वाले अनाधिकृत एजेंटों और टिकट कंफर्म कराने वालों पर अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। रेलवे ने अपने इस अलर्ट के तहत लोगों से विंडो टिकट लेने के का आग्रह किया है। उत्तरी रेलवे ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि किसी अनाधिकृत एजेंसी या दलाल से कंफर्म टिकट लेने के चक्कर में यात्री बिल्कुल भी नहीं पड़े। इससे यात्रा के दौरान तो परेशानी खड़ी हो ही सकती है साथ ही जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें : असिस्टेंट प्रोफेसर को दहेज में मिला चेक हुआ बाउंस तो पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

उत्तरी रेलवे की आरपीएफ की सीआईबी बिंग के अनुसार पिछले दिनों स्पेशल चेकिंग के दौरान कई फर्जी टिकट मिलने के मामलों के पकड़ में आने के बाद अलर्ट जारी किया गया है। फर्जी एजेंट या दलाल किसी त्योहार या भीड़-भाड़ के सीजन में हजारों, लाखों रुपये के टिकट का शार्टकट तरीके से रिजर्वेशन कराकर डंप कर लेते हैं। यात्रियों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए वे इन रिजर्वेशन टिकट को मोटी रकम लेकर बेंच देते हैं।

रिजर्वेशन काउंटर या टिकट विंडो से टिकट लेने की अपील

उत्तरी रेलवे ने अलर्ट जारी करते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर या टिकटघर से ही टिकट लें। दलाल या किसी एजेंसी के जरिए कतई टिकट न खरीदें। यात्रा करने से पहले ही अपना रिजर्वेशन करा लें ताकि कंफर्म सीट मिलने में आसानी रहे। इमरजेंसी होने पर तत्काल व करंट टिकट लेकर यात्रा कर सकते हैं। काउंटर से टिकट लेने के समय अपना नाम, पता सही से चेक कर लें। कोविड-19 के चलते कंफर्म टिकट पर ही यात्रा कर सकते हैं। पिछले छह महीने में टिकट की दलाली करने वाले दो दर्जन लोगों को आरपीएफ जेल की हवा खिला चुकी है।

यह भी पढ़ें : Zika Virus: गर्भवती महिलाओं को लेकर अलर्ट, शुरू किया चिहिंत करने का काम

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश